सोनिक। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 13 जून से शुरू होगी। कुल तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में दो सेंटर बनाए गए हैं।
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में दो सेंटर बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 13, 14,15, 16 और 18 जून को आयोजित होगी। पहली पाली का समय आठ बजे सुबह से 10:30 तक, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 तक और तीसरी पाली शाम चार से 6:30 तक होगी। प्रवेश परीक्षा की नोडल अधिकारी कल्पना गौर ने बताया की सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर और शुक्लागंज स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कॉलेज परीक्षा को सेंटर बनाया गया है। इस बार ऑनलाइन परीक्षा होगी। बताया कि अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा की तारीख में किसी तकनीकी या अन्य कारणों से परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसके लिए 19 और 20 जून रिजर्व रखा गया है। इन दो दिन में उसकी परीक्षा कराई जाएगी। बताया कि दोनों सेंटर में 3734 परीक्षार्थी शामिल होंगे।