पुरवा। एसीएमओ ने हेल्थ वेलनेश सेंटर का निरीक्षण किया। तीन सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर) अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसीएमओ डा. एके रावत को हेल्थ वेलनेश सेंटर के निरीक्षण के दौरान ठाकुरखेड़ा में पूजा, नाथीखेड़ा में सीमा व सेमरीमऊ में रतनलाल सीएचओ अनुपस्थित मिले। तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट दी है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार, इशहाक अली व शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे। ब्यूरो