फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: दो मंदिरों से एक क्विंटल के घंटे पार, पदाधिकारी बोले- जल्द खुलासा न हुआ, तो सीएम से करेंगे शिकायत

Sun, 15 Jan 2023 06:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में अलग-अलग दो मंदिरों से एक क्विंटल पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए। इन घटनाओं पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जल्द खुलासा न हुआ, तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विरोध के बाद जांच करने पहुंचे एएसपी शशि शेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दो मंदिरों से एक क्विंटल पीतल के घंटे चोरी कर लिए। हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया है। हसनगंज कस्बा स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने 80 किलो वजन के घंटे चोरी कर लिए।

विज्ञापन

वहीं, मंदिर से 50 मीटर दूर पुलिस की पिकेट लगी थी। शनिवार सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई, तो विरोध शुरू हुआ। जय मां अंबे सेवा समिति के सदस्यों ने कोतवाली में खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
दूसरी घटना में राजाबाग चौकी के लखौरा खुर्द गांव में स्थापित दुर्गा माता मंदिर में 20 किलो वजन के बंघे घंटे चोरों ने पार कर दिए। भाजपा नेता राहुल पंडित, अजीत सिंह, मिलन पांडेय, प्रभात यादव, पंकज अवस्थी, लिटिल सिंह, थिंपू सिंह ने विरोध जताना शुरू किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोरियों पर पुलिस रोकथाम नहीं कर पा रही है। सूचना पर पहुंचे एएसपी शशिशेखर ने जांच की, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। चोरी का खुलासा न होने पर सीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर से 25 किलो वजन के घंटे चोरी
गांव लखौरा खुर्द में बने दुर्गा मंदिर से चोरों ने 25 किलो वजन के दो घंटे पर कर दिए। शनिवार सुबह मंदिर के सामने रहने वाले कोटेदार सुधीर बाजपेई को घंटे गायब दिखे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें