फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोजगार मेले में 17 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। जिला प्रशासन की पहल पर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेस लिमिटेड) द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 युवाओं ने प्रतिभाग किया। शारीरिक दक्षता और योग्यता के आधार पर अधिकारियों ने 17 प्रतिभागियों का चयन किया।
फतेहपुर चौरासी ब्लाक परिसर में एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुपरवाइजर, सुरक्षा सैनिकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 युवा पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिभागियों के शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्रों के साथ शारीरिक दक्षता की भी जांच की। इसके बाद शारीरिक परीक्षण में उपयुक्त पाए गए प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 17 प्रतिभागियों का चयन किया। संस्था के अधिकारी करुणाशंकर त्रिपाठी व राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्रों के अलावा शारीरिक परीक्षण किया गया। इसमें प्रतिभागियों का वजन, लंबाई, सीना की माप की गई। बताया कि पांच का सुपरवाइजर और 12 का सुरक्षा सैनिक के पदों पर चयन हुआ है। चयनित प्रतिभागियों को एक माह का प्रशिक्षण करने के बाद नौकरी के लिए भेजा जाएगा।

फतेहपुर चौरासी के विकास कश्यप ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। पिता कपड़े सिलकर मिले रुपयों से परिवार का खर्चा चलाते हैं। नौकरी मिलने पर वह तैयारी में आने वाले खर्च के साथ परिवार की भी मदद कर पाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र के फखरापुर निवासी संदीप ने बताया कि पिता किसान हैं। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह खेती में पिता की मदद करने लगे। नौकरी मिलने से वह परिवार की मदद करने के साथ आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें