फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदाथों के खिलाफ चला अभियान, 17 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मादक पदार्थ बेचने में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 18 किलो गांजा व सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। एक हुक्का बार को भी बंद कराया गया।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने केसरगंज से सोनू तिवारी, कामरान, मोतीनगर के सूरज को गिरफ्तार कर तीन किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। अचलगंज पुलिस ने सैदपुर निवासी राजेंद्र और बच्चूखेड़ा के देवीशंकर को दो किलो 350 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
अजगैन कोतवाली पुलिस ने जंसार गांव निवासी रामजीवन को दो किलो गांजे के साथ पकड़ा है। दही थाने के मैकुआखेड़ा गांव की शिवप्यारी को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला गोंडा टोला के जाबिर के पास से डेढ़ किलो गांजा मिला है। माखी पुलिस ने बाबूखेड़ा के इंद्रपाल व मौरावां के गौरी गांव के कल्लू को एक-एक किलो गांजे के साथ दबोचा है।
आसीवन के बगिया कस्बे के बबलू, विनोबा नगर के नेकराम, सोहरामऊ के बाबाखेड़ा निवासी पारस सहित 17 लोग मादक पदार्थ सहित पकड़े गए हैं। कल्लूपुरवा के पास संचालित हुक्का बार के संचालक मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार कर हुक्का बार सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें