फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 महिलाओं का हुआ सम्मान

Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नवदेवी सम्मान समारोह का शुभारंभ पूरननगर स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज, रानी शंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीवीडीटी इंटर कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, मैचलेस इंटर कॉलेज आदि की छात्राओं ने सरस्वती व गणेश वंदना से किया। इसके बाद समूहगान, महिला सशक्तीकरण से संबंधित ग्रुप डांस व देश भक्ति गीत के कार्यक्रम छात्राओं ने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अंत में मोहान विधायक बृजेश रावत ने नगरीय निकायों में स्वच्छता के लिए सामुदायिक जागरूकता लाने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, मास्टर ट्रेनर, सफाई मित्र आदि से संबंधित महिलाओं को नवदेवी सम्मान प्रदान किया। समारोह में सीडीओ ऋषिराज, एडीएम नरेंद्र सिंह, एसडीएम नुपूर गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें