फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 14 घंटे गुल रहेगी औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। औद्योगिक क्षेत्र, आवास विकास कालोनी व अन्य क्षेत्रों में आज 14 घंटे बिजली नहीं आएगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से पानी की व्यवस्था पहले से करने की अपील की है।
विज्ञापन

दही चौकी स्थित सोनिक उपकेंद्र में लगा 11 केवी पैनल काफी जर्जर हो गया है। इसके कारण सोनिक उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है।
मामूली फाल्ट होने पर घंटों बिजली गुल रहती है। इसको देखते हुए विभाग बुधवार को पैनल बदलवाएगा। ये कार्य सुबह छह बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र प्रथम व द्वितीय, चमरौली प्रथम व द्वितीय फीडर, आवास विकास कालोनी के साथ 11 केवी पोषक कोल्ड स्टोरेज, 400 केवी कालोनी, फ्लेविकॉन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें