अभिभावक बच्चों को समय जरूर दें
उन्नाव। कानपुर इंस्टीट्यूट व मैनेजमेंट स्टडीज में सोमवार को शिक्षक व अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. अंकुर जौहरी ने अभिभावकों से कहा कि वह प्रतिदिन कुछ समय अपने बच्चों को जरूर दें। उन्हें अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करें। यहां छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के प्रयास, विफलताओं से समझना व उनके मानसिक बदलाव के बारे में अभिभावकों से चर्चा, स्ट्रेस मैनेजमेंट चिंतन व व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। साथ ही उच्च शिक्षा दिलवाने में मानसिक, सामाजिक व आर्थिक बदलावों पर विचार किया गया। इस दौरान निदेशक डॉ. संजय भारती के अलावा कमल सिंह राठौर, अल्ताफ कयूम व करवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो