फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हसनापुर गांव में आग से 12 घरों की गृहस्थी जली

Sat, 05 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। गांव हसनापुर में शनिवार को कमलेश के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, 12 घरों की गृहस्थी चपेट में आ गईं। कमलेश के घर में छप्पर, पंप सेट, एक साइकिल, राजेंद्र के घर में एक साइकिल, एक क्विंटल लहसुन, आलू, देवी प्रसाद का पंप सेट, गृहस्थी का सामान, श्रीकृष्ण का एक हजार रुपये सहित अलमारी, पंखा, जुगनू की बैलगाड़ी, दो साइकिल, दो क्विंटल लहसुन व एक क्विंटल आलू, सुंदर लाल के दो पंखे, अल्टीनेटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंपसेट सहित गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, गांव के जगदीश, जीवनलाल, धर्मेंद्र, धर्मनाथ, प्यारेलाल, शिवराम व छविनाथ को मामूली नुकसान हुआ। आग बुझाने में राम औतार (55) व विशाल (18) झुलस भी गए। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेखपाल आशीष यादव ने अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें