फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर 12 दुर्घटना बाहुल्य स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ दुर्घटना बाहुल्य स्थानों के चिह्नांकन में गुरुवार को टीम ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर तहसील क्षेत्र में 12 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए। एआरटीओ ने बताया इन स्थानों पर हादसों को रोकने के लिए प्रबंध किए जाएंगे। यहां मार्ग संकेतक, स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर व अन्य जरूरी निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।
एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ ऋषिकांत शुक्ला, एआरटीओ आदित्य कुमार त्रिपाठी और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने सफीपुर तहसील क्षेत्र में दुर्घटना बाहुल्य स्थानों का चिह्नांकन किया। इस दौरान माथर में सेंट्रल बैंक के पास, जसरा मारुफपुर और हुलासी कुआं के बीच तीव्र मोड़, बिजली उपकेंद्र के पास पुलिया और मोड़ पर अत्यधिक दुर्घटनाएं होने के कारण चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे पास एक गेस्ट हाउस के सामने, सीएचसी, तहसील कार्यालय और नाना राव पेशवा मार्ग मोड़ पर सहित कुल 12 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। कोतवाली चौराहा, जटपुरवा व कुसैला मोड़, बम्हणा तिराहा व अटवा पुलिया के नजदीक खतरे के सभी स्थानों का चिह्नांकन कर साइन बोर्ड व ब्रेकर की संस्तुति की। एआरटीओ ने बताया कि बढ़ती मार्ग दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर सभी खतरे के स्थान चिह्नित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें