फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीआरसी कार्यालय के छह कर्मचारियों सहित 11 को डेंगू

Sun, 17 Sep 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएमओ ने कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। जिले में डेंगू मरीज बढ़ रहे हैं। हसनगंज के बीआरसी कार्यालय में तैनात छह कर्मचारियों सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले 11 और बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में 85 लोग अब तक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

हसनगंज स्थित बीआरसी कार्यालय में तैनात छह सविंदा कर्मचारी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ की निजी पैथोलॉजी में जांच के बाद सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत छह लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों बुखार के मरीजों का सैंपल मैक एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि बिछिया के सोनिक में 16 साल की किशोरी, पाटन के दिलीप नगर में 38 साल के युवक, बांगरमऊ में 55 साल के वृद्ध और हिलौली में 23 साल के युवक व यहीं के गुलरिया में 20 साल की युवती डेंगू संक्रमित पाई गईं। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने पीड़ितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव और जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें