फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेल्समैन के बंद घर में 11 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली ग्राम पंचायत निवासी सेल्समैन के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। एक सप्ताह बाद वह घर आया तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार चोर 1.25 लाख रुपये और जेवर-बर्तन सहित दस लाख का माल ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के मोहल्ला झुलऊ निवासी अनमोल जायसवाल लखनऊ के नगराम में रहकर एक बीयर की दुकान में सेल्समैन का काम करता है। यहां गांव में पत्नी आरती बच्चों के साथ रहती है। पीड़ित के अनुसार, पत्नी और बच्चे नानी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए 29 जून को घर में ताला बंदकर भुसवल कला लखनऊ गए थे। एक सप्ताह बाद गुरुवार को वह घर आया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने का प्रयास किया तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। पड़ोसी की छत से होकर अपनी छत पर पहुंचा तो आंगन का जाल टूटा मिला। जीने से घर के भीतर पहुंचा तो बेडरूम में रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे मिले। पीड़ित के अनुसार बक्से में ररे 1.25 लाख रुपये और दस लाख कीमत के जेवर और कीमती बर्तन चोरी हुए हैं।
थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि अनमोल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में किसी नजदीकी का हाथ है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें