Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला।
एसटीएफ की टीमों ने लखनऊ में भी अतीक और गुड्डू मुस्लिम के करीबियों से पूछताछ की है। वहीं जौनपुर, वाराणसी के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एसटीएफ शूटरों की तलाश कर रही है।
ईडी जांच के दौरान रहा सक्रिय
मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दौरान भी मंसूर प्रयागराज में खासा सक्रिय था। इस दौरान उसने नैनी जेल में अतीक के बेटे से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी हासिल करने के लिए एसटीएफ नैनी जेल के सीसीटीवी खंगालने की तैयारी में है।
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रचे जाने का शक प्रयागराज एसटीएफ को है। जिले में दो दिन से डेरा डाली एसटीएफ की टीम ने जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई और हत्याकांड में नामजद आरोपी खालिद अजीम उर्फ अशरफ से पूछताछ के लिए जेल प्रशासन से संपर्क साधा है।
एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ कर सकती है। अशरफ दो साल से जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) में बंद है। इस दौरान पूर्वांचल के कुछ लोगों ने उससे मुलाकात भी की थी।
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल के अंदर रचे जाने की आशंकाओं के बीच प्रयागराज एसटीएफ शनिवार को ही बरेली पहुंच गई थी। जेल प्रशासन से अशरफ की गतिविधियों और दिनचर्या के बारे में जानने के अलावा उससे जेल में मुलाकात करने वालों के संबंध में भी ब्योरा जुटाया।
Prayagraj News : शूटर की वायरल सीसीटीवी फुटेज, जिसे अतीक का पुत्र बताया जाता रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
यह भी सुराग जुटाए कि उमेश पाल की हत्या के दौरान या हाल के दिनों में अशरफ प्रयागराज में किसी के संपर्क में तो नहीं था। माफिया अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल और उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद है। एसटीएफ जेल में अशरफ से मुलाकात करने वालों की कुंडली खंगाल रही है।
हालांकि, अशरफ को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। उमेश हत्याकांड के बाद उसे तन्हाई में भेज दिया गया है। माफिया अतीक भी बरेली जेल में रह चुका है। जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अशरफ से पूछताछ के लिए एसटीएफ ने संपर्क साधा है। कोर्ट की अनुमति के बाद ही एसटीएफ पूछताछ कर सकेगी।
काले कपड़े में अतीक का बेटा असद, बरसाईं पिस्टल से गोलियां
सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स काले रंग के कपड़े पहनकर लगातार गोलियां चला रहा है, उसे ही अतीक का तीसरा बेटा असद बताया जा रहा है। असद का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। वह सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र है। असद बहुत कम उम्र से ही तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाने लगा था। एक शादी में उसे हर्ष फायरिंग करते भी देखा गया था।