फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर 23 केस, जेल भेजा, पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर; BHU में चल रहा इलाज

Mon, 29 Jul 2024 11:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की चीख पर पर आरोपी मौके से भाग गया था। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची की आपबीती सुन परिजन अवाक रह गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे इलाज के लिए भेजा गया। पीड़ित बच्ची ने इशारा कर आरोपी की पहचान बताई थी।
विज्ञापन
बच्ची की पहचान छिपाने के लिए आरोपी का चेहरा ब्लर किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी से परिवार सहित आसपास के लोग भी खौफ खाते हैं। उसके इस घृणित कार्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर के पास खेल रही ढाई साल की मासूम के साथ अशोक सिंह उर्फ बिल्ला (50) ने दुष्कर्म किया था। घटना के दौरान परिवार के लोग गांव में ही किसी के निधन होने पर उनके घर गए थे। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मासूम के बताने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रात एक बजे तक फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी पीड़ित परिवार से मिलने के बाद थाने पहुंचे। रात तीन बजे तक आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस प्रशासन पीड़िता के स्वास्थ्य की पल-पल खबर लेता रहा। घटना के बाद यह बात सामने आई कि आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति और करतूत से परिवार के साथ ही आसपास के लोग भी परेशान रहते थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें