फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, तमिलनाडु में मिली युवक की लोकेशन

Tue, 07 Jun 2022 02:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी लोकेशन तमिलनाडु का पुदुकोट्टाई जिला मिला है। उसे लखनऊ लाया जा रहा है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया युवक राज मुहम्मद व वाट्सएप के स्क्रीन शॉट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में अलीगंज व उन्नाव के नवाबगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे एटीएस टीम ने पुदुकोट्टाई जिले से दबोचा। टीम आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है। आरोपी के खिलाफ रविवार को मड़ियांव थाने में संघ के स्वयं सेवक डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर आये धमकी भरे मेसेज में उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


एडीजी एटीएस नवीन अरोरा के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर टीम ने पड़ताल शुरू की। जिस मोबाइल नंबर से संदेश भेजा गया। उसकी लोकेशन तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले की रामलिंगम स्ट्रीट में मिली। तत्काल एटीएस टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। उसे सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एडीजी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले रामलिंगम स्ट्रीट निवासी राज मुहम्मद है। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। टीमें उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह किन संगठनों के संपर्क में था। इसे भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


यह था मामला: अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ के मुताबिक वह सुल्तानपुर स्थित एक महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के कार्यालय से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय व उन्नाव के नवाबगंज कार्यालय का जिक्र भी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें