शादी के अगले ही दिन युवक ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। एक माह तक जिल्लत के बाद युवती ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।
प्रोबेशन विभाग कई बार जांच के लिए पति को बुलावा भेज चुका है लेकिन वह बयान दर्ज कराने नहीं आ रहा।
पीड़ित युवती मुरादाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी संभल जिले के एक युवक से हुई थी। युवक गाजियाबाद में काम करता है और वहीं किराए के कमरे पर रहता है।
आरोप है कि शादी के अगले ही दिन हनीमून के नाम पर युवती को अपने साथ गाजियाबाद ले गया। उसी शाम युवक के चार दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। सभी ने शराब पी, फिर युवक ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया।
प्रोबेशन विभाग में जांच में पता चला कि एक माह तक यह दौर चलता रहा। विरोध करने पर पति और उसके साथी उसे पीटते। घर खबर करने का कोई साधन पास नहीं था।
इस बीच पति किसी को बताने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता। एक माह बाद विदाई के लिए मायके से परिजन पहुंचे तब युवती जिल्लत भरी जिंदगी से मुक्त हुई।