फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर ऐसा क्या देखा कि बच्चे ने गंवाई जान

Fri, 24 May 2013 02:08 AM IST
अनपरा (सोनभद्र)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर आत्महत्या के दृश्य को देख नकल करने में बृहस्पतिवार को दस वर्ष के बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व तेजस ने एक टीवी चैनल पर आत्महत्या का दृश्य देखा था।

बृहस्पतिवार को दोपहर में कमरे में खिड़की से बेल्ट बांधकर वह उसी को दोहरा रहा था कि उसकी गर्दन बेल्ट में कस गई।

बगल में खेल रहे उसके भाई की नजर गई तो उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना अनपरा तापीय परियोजना के शॉपिंग सेंटर के आवासीय परिसर की है। दीपक भारद्वाज का पुत्र तेजस सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा में पांचवीं का छात्र था।

वह अपराह्न बड़े भाई अन्नी के साथ कमरे में था। अन्नी वीडियो गेम में मशगूल था। जबकि तेजस बगल में खेल रहा था। अन्नी की अचानक उस पर नजर गई तो वह अवाक रह गया।

तेजस की जीभ निकली थी और गर्दन बेल्ट से कसी थी। पहले अन्नी को लगा कि तेजस मजाक कर रहा है। जब उसने कई आवाजें दीं और कोई हलचल नहीं हुई तो वह पास गया।

घबराहट में उसने तेजस को नीचे उतारा और अपनी मां को बुलाया। बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्नी ने बताया कि एक दिन पूर्व एक चैनल पर उसने ऐसा दृश्य देखा था। यह दृश्य उसके जेहन में इस तरह रच-बस गया था कि वह बार-बार उसी की चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें