फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शाहपुर लपटा में आज दिखेगा जुनून खेल का

Thu, 13 Apr 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। अमर उजाला जुनून खेल का अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर लपटा स्थित मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन




शाहपुर लपटा में अमर उजाला जुनून खेल का ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह सात बजे गांव स्थित मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चंद्र प्रताप सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण के लिए सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय को आमंत्रित किया गया है।


मिनी स्टेडियम में खो-खो, कबड्डी, 100, 200 व 400 मीटर की दौड़, लंबीकूद, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसमें मोतिगरपुर ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर लपटा, पारसपट्टी, खनुहट, मोतिगरपुर, पठखौली, डींगुरपुर बनकेगांव, खड़सरा, चौहानपुर, हरसायन नागपुर, दियरा, डड़वाकला, हमजाबाद, पहाड़पुर सराय भीखम, गौरा, बेलवारी और अहदा सहित करीब 30 गांवों के आठ से 17 वर्ष आयु वर्ग वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन



निर्णायक की भूमिका शिक्षक देवेंद्र सिंह, अनिल सोनी, रमेश यादव और फूलचंद निभाएंगे। बुधवार को प्रतियोगिता के पूर्व अमर उजाला की टीम व सहयोगियों ने खेल मैदान पर प्रतियोगिता की तैयारियां करवाईं। कार्यक्रम की तैयारियों में ग्राम प्रधान रणजीत वर्मा, जयप्रकाश यादव, कृपाशंकर मिश्र, कपिलदेव यादव, समाजसेवी विनय प्रजापति व अंकित मिश्र समेत अन्य लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें