अमहट। स्थानीय चौराहे के पास मंगलवार शाम एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विनोबापुरी निवासी प्रशांत सिंह के मुताबिक वह मंगलवार शाम चार बजे प्रयागराज से अमहट चौराहे के पास उतरे थे। इसके बाद वह मित्र की बाइक से घर जाने के लिए निकले। आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने निरालानगर निवासी अमित विक्रम सिंह, विवेकनगर निवासी विवेक यादव, कामतागंज निवासी अश्वनी, ऋषभ मौर्य व तीन-चार अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रोका। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने रॉड से हमला कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)