फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक ने चाकू से काटा गला, गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। बांसी गांव निवासी अशोक कोरी (24) ने अपने घर में ही मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे चाकू से गला काट लिया। घटना के बाद वह घर से निकलकर उतरदहा मोड़ की ओर भागा। जानकारी होने पर उसकी मां ने डायल 112 पर सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें