फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुंबई से घर लौटे युवक की करंट लगने से मौत

Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। मुंबई से घर लौटे युवक की बुधवार सुबह नल में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदूरा गांव निवासी आकाश शर्मा (22) परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह मुंबई से घर पहुंचा तो कपड़े उतारकर हाथ-पैर धोने लगी। इसी दौरान अचानक नल में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसको जयसिंहपुर सीएचसी ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक हीरालाल यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



छह माह में ही उजड़ गया गुंजन का सुहाग

आकाश का विवाह इसी वर्ष फरवरी में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर गांव निवासी रामजी शर्मा की पुत्री गुंजन से हुआ था। विवाह के छह माह बाद ही गुंजन का सुहाग उजड़ गया। आकाश के पिता राजबहादुर की मौत पहले ही हो गई थी। मां कामिनी ने पति की मौत के बाद किसी तरह बेटों को पाला-पोसा था। अब आकाश के छोटे भाई आशीष पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें