फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दोस्त के घर ले जाकर युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Fri, 12 May 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर घर के पास छोड़कर फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पिता की तहरीर पर केस
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेेंसी
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा को युवक ने रास्ते से अगवा कर दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया। छात्रा को परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए, जहां चिकित्सक ने उपचार किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 10 मई की सुबह छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में राजापुर गांव निवासी चांदबाबू ने उसे अगवा कर अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां उसके साथ चांद बाबू ने दुष्कर्म किया। शाम करीब चार बजे छात्रा की हालत बिगड़ने पर युवक उसे बाइक पर बैठाकर छात्रा के घर के समीप छोड़कर फरार हो गया। मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद छात्रा को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चांद बाबू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें