सिद्धौर। कोठी और असंद्रा थाना क्षेत्रों से एक युवक और एक किशोर के लापता हो जाने से परिवारजन उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
कोठी के सेमरावा गांव निवासी सुषमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कृष्णा (13) मानसिक रूप से बीमार है। चार दिन पहले अचानक घर से गायब हो गया। आसपास के सभी संभावित इलाकों में उसकी खूब तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला।
वहीं, असंद्रा के पूरे निधान मजरे खुशेहटी निवासी रामलखन रावत ने बताया कि पुत्र भोगई (14) तीन दिन पहले सूरजपुर चौराहे पर गया था। तबसे घर नहीं लौटा। रामलखन ने भी संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
(संवाद)