फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नदी में डूबकर युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर

Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के बभनगवां के चचेरिया घाट पर सोमवार देर शाम बभनगवां निवासी पवन तिवारी के पुत्र अतुल तिवारी (16) व उसकी बुआ के पुत्र मुकुल मिश्र (18) निवासी बनकेपुर, कादीपुर गोमती नदी में नहाते समय डूबने लगे। वहां कुछ और लोग भी नहा रहे थे। अचानक दोनों को डूबता देख लोगों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया। अतुल तिवारी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें