फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जंगली शूकर के हमले में युवक की मौत

Mon, 12 Feb 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के सिरवारा गांंव में रविवार सुबह जंगल की ओर गए युवक पर जंगली शूकर ने हमला कर दिया। वन्य जीव के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है। वहीं जंगली शूकर के आने का पता चलने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन




गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सिरवारा गांव निवासी रंजीत (37) रविवार सुबह गांव में जंगल की तरफ गया था। परिजनों का कहना है कि वहां पर जंगली शूकर ने उस पर हमला कर दिया। जंगली शूकर के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, पेट व पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। रंजीत को घायल करने के बाद वन्य जीव मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी होनेपर पहुंचे परिजन से वह कुछ बता नहीं सका। बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे। वहांं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। जंगली शूकर के आने की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें