फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Fri, 14 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बिकवाजितपुर गांव निवासी बलराम (25) बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और वह डूबने लगा। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बलराम को तालाब से बाहर निकाला। उसे आननफानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें