भदैंया (सुलतानपुर)। कोतवाली देहात के लोहरामऊ गांव के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेल ट्रैक के पास बुधवार दोपहर पड़ा देखा गया। शव मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली देहात थाने के लोहरामऊ गांव निवासी डंपी सिंह (35) के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि डंपी की मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था।