सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कमनगढ़ निवासी रिटायर्ड फौजी निजाम का बेटा तबरेज उर्फ बाबर गत रविवार की शाम घर से तीन लोगों के साथ निकला था। दूसरे दिन के तबरेज का शव गोमती नदी में पाया गया था। पुलिस ने निजाम की तहरीर पर कमनगढ़ निवासी आकाश उर्फ गोलू, धर्मराज उर्फ धन्नी, सत्यम तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।