फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। शाहपुर सरकंडेडीह गांव में रविवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। गांव निवासी राम उदित कोरी की पुत्री माधुरी रात में अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। माधुरी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें