कुड़वार। तिवारीपुर मठिया मजरे कुड़वार के पास गोमती नदी में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक (25) का शव पानी में उतराया देखा। युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।