फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 07 Aug 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेेत्र के लौहर दक्षिण गांव में सोमवार की शाम दुकान पर बैठे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। आननफानन गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हमले की वजह के बारे में पुलिस अब तक कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन



धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी यासीन (36) बीती देर शाम घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह गांव में दुकान पर बैठा था। तभी वहां पहुंचे कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इसी बीच हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली यासीन के पैर में लग गई। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग निकले।

परिजनों ने यासीन को आननफानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहां से यासीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। धम्मौर थाना प्रभारी ज्ञानचंद्र शुक्ल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें