फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरी का शव देखकर नहर में कूदा युवक भी डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय/धनपतगंज (सुल्तानपुर)। बीते शुक्रवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के कुमासी गांव के पास नहर में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव शनिवार दोपहर धनपतगंज थाने के हरौरा पाठक का पुरवा के पास पानी में उतराता मिला। किशोरी का शव दिखने पर एक भावुक रिश्तेदार युवक ने नहर में छलांग लगा दी। किशोरी के शव को तो गोताखाेरों की मदद से नहर से निकाल लिया गया लेकिन नहर में कूदे युवक का पता नहीं चल सका है। इस घटना से दोनों घरों में कोहराम है।
विज्ञापन




बल्दीराय थाने के कुमासी गांव निवासी सगीर की पुत्री साजिया बानो (15) ने शुक्रवार की दोपहर गांव के निकट नहर में छलांग लगा दी थी। पानी के तेज बहाव की वजह से वह काफी आगे बह गई। काफी खोजबीन के बाद साजिया का शुक्रवार को पता नहीं चल सका। शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब हरौरा पाठक का पुरवा के निकट नहर के पानी में एक शव पानी में उतराता दिखा। इसकी सूचना पर साजिया के परिजन व रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।


नहर में शव को उतराया देखकर रिश्तेदार युवक सैफ (22) भी पानी में कूद गया। कूदने के बाद वह नहर में डूब गया। बताया जा रहा है कि सैफ को तैरना नहीं आता था। मौके पर पहुंची धनपतगंज थाने की पुुलिस ने गोताखोरों की मदद से साजिया का शव तो नहर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन सैफ का कोई पता नहीं चल सका। गोताखोर सैफ की तलाश में जुटे हैं। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें