सुल्तानपुर। 67वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरनगर में 21 से 26 सितंबर तक होगा। अयोध्या मंडल की टीम में सुल्तानपुर जिले से चार खिलाड़ियों का सीनियर बालक वर्ग और बालिका वर्ग में चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को डीआईओएस रविशंकर व जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने टीम को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया। प्रतियोगिता में अमन निषाद, अंकुश निषाद, मोहम्मद गुफरान और आरती निषाद का चयन किया गया है। टीम के मैनेजर के रूप में सरस्वती इंटर कॉलेज उमरी कादीपुर के क्रीड़ा प्रभारी आनंद सिंह को दोबारा कुश्ती प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।