कुड़वार। बल्दीराय क्षेत्र के केवटली गांव की रहने वाली सरोजा देवी (40) पत्नी सोहन लाल रविवार की सुबह घर में सफाई कर रही थीं। तभी एक सांप ने सरोजा देवी को डस लिया।
परिवारीजन सरोजा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सरोजा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।