धम्मौर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र धम्मौर के भांटी गांव निवासी नीलम (25) बृहस्पतिवार सुबह घर पर अकेली थी। उसने कमरा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के भीतर का नजारा देखकर परिजन अवाक रह गए। नीलम का शव फंदे से लटका देखा गया। बताया जा रहा है कि फरवरी में उसका विवाह तय था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज।