फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका

Mon, 04 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग स्थित अलहदादपुर गांव के पास कूड़े के ढेर में रविवार दोपहर अज्ञात महिला का शव देखा गया। उसके चेहरे पर सिगरेट से दागने के निशान पाए गए हैं। इससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात थाने की पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन



अलहदादपुर के निकट कचरा डंपिंग स्थल के पास कूड़े के ढेर में रविवार दोपहर लगभग 32 वर्षीय अज्ञात महिला का लाल जोड़े में शव पड़ा देखा गया। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतका के चेहरे पर सिगरेट से दागे जाने के निशान पाए गए हैं। इस वजह से हत्या की बात उभरकर सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उसकी मांग में सिंदूर व बिंदी भी लगी हुई है। कान से रक्तस्राव भी हुआ है। इससे भी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्याम सुंदर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें