फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Fri, 25 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव में शुक्रवार को मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पौत्र का इलाज कराने के लिए निकली थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के परजन पट्टी गांव निवासी राम लखन यादव के पौत्र आयुष (ढाई वर्ष) की बृहस्पतिवार की देर रात तबीयत खराब हो गई थी। आयुष का इलाज कराने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब राम लखन की पत्नी ज्ञानमती (50) पड़ोस के सूरज यादव के साथ लंभुआ बाजार के लिए निकली थीं।


पंडित का पूरा (बेदूपारा) के पास विपरीत दिशा से जा रही मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चला रहे सूरज व आयुष सड़क किनारे खेत में गिर पड़े। इससे वे दोनों बच गए। ज्ञानमती सड़क पर गिर पड़ीं। सड़क पर गिरते ही वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें