फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला और किशोर को सियार ने काटा

Sat, 14 Sep 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार रात एक महिला व किशोर पर सियार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचते ही सियार भाग गया। प्रधान ने वन विभाग के अफसरों को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन





रात करीब आठ बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के छेदुवारी गांव निवासी शकुंतला वर्मा (50) घर के सामने नल पर बर्तन धो रही थीं। इसी बीच सियार उन्हें पशुशाला की तरफ जाता दिखा। उसे देखकर उन्होंने पति को आवाज दी। तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं।




इस बीच वन्यजीव ने उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य भागों पर काट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पति की गुहार पर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। इस बीच वन्यजीव मौके से भाग गया। उसके कुछ ही देर बाद बगल के गांव गौरा निवासी दीपक यादव को घर के सामने सियार ने पीछे से उनके दाहिने पैर में काट लिया। वह चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब तक सियार भाग निकला।
विज्ञापन





ग्रामीणों की खोज के बाद भी दोनों स्थानों पर सियार का पता नहीं लग सका। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरा व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। सुबह आकर देखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें