फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रार्थना सभा में देश की खुशहाली की कामना

Sat, 08 Apr 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुडफ्राइडे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं कीं। इनमें तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। शाम को गिरजाघरों में आयोजित प्रार्थना सभा में देश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन





शहर के दोनों गिरजाघरों में गुडफ्राइडे पर दिनभर विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। सिविल लाइन स्थित संत पॉल कैथोलिक चर्च व स्टेडियम के निकट स्थित क्राइस्ट चर्च में दिनभर प्रभु यीशू की याद में प्रार्थना सभाएं होती रहीं। ईसाई समुदाय के लोगों ने दिनभर उपवास, परहेज और दान-पुण्य करते हुए यीशू से पापों के लिए क्षमा मांगी।



प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने प्रभु ईसा मसीह से देश की तरक्की, शांति और खुशहाली की कामना की। गुडफ्राइडे पर लोगों ने सुबह से ही सिविल लाइन व पंत स्टेडियम के निकट स्थित गिरजाघरों में एकत्र होकर प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन




चर्च के फादर डॉ. अखिलेश कुमार माथुर और जॉन लोबो ने कहा कि ईसा मसीह प्रेम और शांति के मसीहा थे। ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में गुडफ्राइडे माना जाता है। प्रभु यीशू को आज ही के दिन सूली पर चढ़ाया गया था। इस दिन को लोग ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जानते हैं। प्रार्थना सभाओं में महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें