फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Fri, 12 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमहट मंडी में बने मतगणना केंद्र का जायजा लेतीं डीएम व एसपी। -संवाद
विज्ञापन
परिणामों की घोषणा के साथ ही पांच निकायों में बनेगी शहर की नई सरकार
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर 49, सदस्य के 420 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का ताज इसका फैसला शनिवार 13 मई को होने वाली मतगणना के परिणाम करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा। निकाय चुनाव के लिए बीते गुरुवार को हुए मतदान में अध्यक्ष के पांच पदों के लिए 49 तो सदस्य के 65 पदों के लिए 420 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व आम आदमी पार्टी समेत 10 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद 24 वार्डों में हुए चुनाव के बाद 156 प्रत्याशियों को भाग्य मतपेटियों में बंद है। नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद के 05 व सदस्य के 43 प्रत्याशी, नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष पद के 11 व सदस्य के 57 प्रत्याशी, कोइरीपुर में अध्यक्ष के 09 व सदस्य के 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही लंभुआ में अध्यक्ष के 14 व सदस्य के 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी मतगणना बाद तय होगा। फैसले की घड़ी करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों की धुकधुकी भी तेज होने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें