फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
सुल्तानपुर में शनिवार सुबह छाया कोहरा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोहरे के साथ सर्दी का सितम लगातार जारी है। शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से चालकों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिन में हल्की धूप रही। इससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पछुआ चलने और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य है। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता (नमी) 89-57 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 1.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें