सुल्तानपुर। शहर में गभड़िया मोहल्ले के महुअरिया में जल निगम की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन सोमवार की रात फट गई। पाइप फटने से बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। इसकी वजह से मोहल्ले के कई घरों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।