फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत

Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झींगुरगंज (दिखौली) गांव निवासी संजय यादव (38) रविवार देर रात लघुशंका के लिए उठा। एक दीवार के पास जैसी ही खड़ा हुआ, दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। मिट्टी की जोड़ाई वाली ईंट की इस दीवार के नीचे दबकर वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें