फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुगलसराय को हराकर सुल्तानपुर ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुुआ क्षेत्र के रामगढ़ में रविवार को आयोजित एक दिवसीय अंतर जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर व मुगलसराय की टीम के बीच हुआ। इसमें सुल्तानपुर की टीम ने मुगलसराय की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के केपी सिंह पीजी कॉलेज मथुरानगर रामगढ़ में प्रबंधक हनुमान प्रसाद सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को अंतर जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुल्तानपुर टीम ने मुगलसराय टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को प्राचार्य अवनीश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ने ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य अतिथि आईजी सुभाष चंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जीवन में शिक्षा जरुरी है उसी प्रकार खेल भी जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें