फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रातभर गुल रही विनोबापुरी की बिजली, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Tue, 02 Apr 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली नहीं मिलने से इन्वर्टर व अन्य वैकल्पिक संसाधन हुए फेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। गर्मी बढ़ते ही शहर समेत पूरे जिले की बिजली वितरण व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। केबल, ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण जवाब दे रहे हैं। नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में तकनीकी खामी के चलते 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। लिहाजा इन्वर्टर व ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक संसाधन फेल हो गए। हजारों उपभोक्ताओं को बिजली के बगैर रात गुजारनी पड़ी, जिससे वे बेहाल हो गए। मंगलवार सुबह करीब दस बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
शहर के विनोबापुरी मोहल्ले में वितरण खंड प्रथम के केएनआइ उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेंद्र के टाउन द्वितीय फीडर की हाईटेंशन तार के ओवरहेड केबल में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे रामतीर्थनगर के पास शार्ट सर्किट होने लगी। इससे केबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गया और आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत केएनआई सब स्टेशन पर दी लेकिन रात में खामी दुरुस्त नहीं की जा सकी। अवर अभियंता रविशंकर मौर्या ने कहा कि हाईटेंशन लाइन का ओवरहेड केबल काफी दूर तक क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे मरम्मत कार्य में अपेक्षाकृत अधिक समय लग गया। सुबह आठ बजे विनोबपुरी की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

उधर, ट्रांसपोर्टनगर पॉवरहाउस से आपूर्ति वाले क्षेत्रों अमहट, गोराबारिक, पयागीपुर, लक्ष्मणपुर, अहिमाने, दिखौली, दूबेपुर, नारायनपुर, गभड़िया व दादूपुर में मंगलवार को दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। अघोषित बिजली कटौती से लगभग पांच हजार आबादी को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें