फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कलेक्ट्रेट गेट पर ग्रामीणों व सपाइयों को रोका, किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jul 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया के जुड़ारा गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आए दिन हो रही बिजली कटौती को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों के साथ सपा छात्रसभा के पदाधिकारी भी साथ हो लिए। सपाइयों व ग्रामीणों को देख पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक लिया।
विज्ञापन



पुलिस के रोके जाने से नाराज ग्रामीणों व सपाइयों ने गेट पर ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ता गेट के अंदर जाकर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर पुलिस व सपाइयों में अंदर जाने को लेकर बातचीत होती रही।

बाद में अपर उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए ट्रांसफार्मर बड़ी क्षमता का लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों व सपाइयों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश मौर्य, आलोक तिवारी, रामप्रकाश तिवारी, अतुल गुप्ता, लालबहादुर, बद्रीप्रसाद, अरुण, श्यामलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें