फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान ने बुजुर्ग को पीटा, केस दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मारपीट में एक बुजुर्ग घायल हो गया। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के पिपरी सांईनाथपुर गांव निवासी आशाराम दुबे (65) दोपहर करीब एक बजे धनपतगंज विकास खंड मुख्यालय पर परिवार रजिस्टर की नकल लेने आए थे। उनका आरोप है कि जब कर्मचारी से वह परिवार रजिस्टर की नकल बनवा रहे थे। तभी उनके गांव के प्रधान रमेश वर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने उन पर हमला कर पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रधान के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था।

पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। धनपतगंज थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें