दोस्तपुर। भाजपा की दोस्तपुर मंडल की अध्यक्ष व कस्बा निवासी विजय लक्ष्मी शुक्ला को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि विजय लक्ष्मी शुक्ला को पार्टी ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। उनके मनोनयन पर दोस्तपुर कस्बे के अजय सोनी, शंकुतला मिश्रा, अरविंद, आशाराम गौतम, आशू सिंह सहित अन्य ने खुशी जताई है। संवाद