फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवती से जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल, आरोपी को भेजा जेल

Tue, 15 Oct 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 अक्तूबर को बच्चों को स्कूल से लाने गई एक युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। सरेआम हुई वारदात से सहमी पीड़िता की 13 अक्तूबर को तबीयत खराब हो गई। युवती का उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया। सोशल मीडिया पर वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़िता अपने ननिहाल में रहती है। 10 अक्तूबर को वह गांव में बच्चों को स्कूल से लेने गई थी। पंचायत भवन के पास उसे बाइक सवार युवक ने रोक लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। 11 अक्तूबर को पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने खसड़े गांव के विपिन पाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सरेआम हुई वारदात से घबराई पीड़िता की 13 अक्तूबर को अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन युवती को सीएचसी लंभुआ लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने युवती को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ लंभुआ अब्दुल सलाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विवेचना की जा रही है। जल्द ही साक्ष्य संकलन के क्रम में अभियोग का विधिक निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन



चप्पल से की पीड़िता की पिटाई

वायरल वीडियो में शोहदा युवती को चप्पल से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। युवती वारदात से इस कदर सहम जाती है कि उसकी तबीयत बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें