सुल्तानपुर। शहर में हुए चर्चित रुस्तम हत्याकांड में अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत की है। गोसांईगंज थाने के भोएं कठार निवासी रुस्तम की तीन मार्च 2010 को कोतवाली नगर क्षेत्र के नार्मल चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले की सुनवाई एडीजे चतुर्थ राजेश नारायण मणि त्रिपाठी के कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद केस में फैसला सुनाने के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत की है।